मांजरेकर ने कहा है कि सूर्या बहुत ज्यादा सतर्क होकर खेल रहे हैं. लेकिन मांजरेकर का कहना है कि सूर्या ने यह ‘सुरक्षित तरीका' बाद के मैचों में भी जारी रखा. मांजरेकर ने कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ भी सूर्या और तिलक वर्मा ने बहुत ही धीमी बल्लेबाज़ी की. इसका नतीजा यह होता है कि हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी संसाधन की तरह उतना इस्तेमाल नहीं हो पाते. मंजरेकर का मानना है कि सूर्यकुमार का यह तरीका खतरनाक साबित हो सकता है.