स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Pakistan: मैदान पर टीम इंडिया के गेंदबाजों ने विकेट उखाड़े, तो उधर पाकिस्तान में न जाने कितने टीवी टूटे होंगे। कोलंबो में भारत से मिली 61 रनों की शर्मनाक हार के बाद एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक शख्स हार की 'बेइज्जती' बर्दाश्त नहीं कर पाया और हाथ में बल्ला लेकर अपने ही घर के टीवी के परखच्चे उड़ा दिए। IND vs PAK: पाकिस्तानी फैन ने गुस्से में तोड़ी टीवी दरअसल, पाकिस्तानी फैन वकार आजम ने जो वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने गुस्से वाले दो इमोजी और एक दिल टूटने वाला इमोजी लगाया। इतना ही उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, "भारत ने पाकिस्तान को फिर हरा दिया और मैंने गुस्से में अपना टीवी तोड़ दिया"। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी।