Gold Rate Today: सोने के दाम में लगातार दिख रही तेजी, 21 अक्टूबर को 5220 रुपये बढ़े दाम , पढ़ें अपने शहर के भावPrices For Gold And Silver Today: अगर, आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको आज सोना 5580 रुपए महंगा मिलेगा। 24 कैरेट सोने की कीमत 77 हजार 968 रुपए हो गई है। चांदी की कीमत में आज 4884 रुपए की ज्यादा हो गई है।सोने-चांदी के ताजा भाव।HighLights 21 अक्टूबर को सोने की कीमत में तेजी आई है। 18 अक्टूबर के रेट से 5580 रुपये महंगा मिलेगा सोना। चांदी का भाव 97167 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है।बिजनेस डेस्क, इंदौर। सोने में इनवेस्ट एक बहुत अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि यह रिस्क फ्री रिटर्न की गारंटी देता है। भारत में त्योहार के सीजन में सोने की खरीददारी बढ़ने से कीमत बढ़ जाती है। ऐसे में आपके लिए सोने में इनवेस्टमेंट करना फायदेमंद हो सकता है। 21 अक्टूबर को सोने के दाम में तेजी आई है। 24 कैरेट सोने की 100 ग्राम की कीमत में 5580 रुपये की तेजी आई है।21 अक्टूबर 2024 को 24 कैरेट सोने की कीमत 77 हजार 968 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 अक्टूबर 2024 की तुलना में सोने के भाव में आज 558 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है। चांदी का भाव 97 हजार 167 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 18 अक्टूबर से 4884 रुपये की तेजी आई है।इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 18 अक्टूबर की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 77410 रुपये थी। 21 अक्टूबर को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 77968 रुपये हो गई है। 18 अक्टूबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 92283 रुपये थी। 21 अक्टूबर को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 97167 रुपये हो गई है। 21 अक्टूबर को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 77656 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 71419 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 58476 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 45611 रुपये हो गई है।भारत के 7 प्रमुख महानगर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव लखनऊ (Gold Price In Lucknow) 77700 इंदौर (Gold Rate In Indore) 77490 मुंबई (Gold Price In Mumbai) 77490


Source:   Dainik Jagran
October 21, 2024 09:40 UTC