हरिद्वार में शटर गिराकर 'बैक डोर' से बिक रही शराब:ठेका बंद होने के बाद भी शराब बेचते हुए ।हरिद्वार के कनखल (जगजीतपुर) क्षेत्र में कानून और नियमों को ताक पर रखकर शराब बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरकारी समय सीमा खत्म होने के बाद जब ठेका बंद हो जाना चाहिए था, तब वहां चोर दरवाजे से बोतलों की सप्लाई जारी थी।. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।बंद ठेके के बाहर ‘मधुशाला’- आधी रात तक जमावड़ावायरल वीडियो जगजीतपुर क्षेत्र के देसी शराब ठेके का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ठेके का मुख्य शटर गिरा हुआ है, लेकिन उसके बावजूद अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है।देर रात तक शराब खरीदने वालों की वहां भीड़ जुटी रही, जिससे स्थानीय निवासियों की सुरक्षा और शांति पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि खुलेआम हो रही इस अवैध बिक्री की जानकारी विभाग को न हो, ऐसा मुमकिन नहीं है।आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की शह पर ही ठेकेदार 'ओवरटाइम' में चांदी काट रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने तंज कसते हुए कहा कि अधिकारी "कुंभकर्णी नींद" सो रहे हैं और माफिया सक्रिय हैं।आबकारी अधिकारी बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगेमामला तूल पकड़ते ही जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला ने जांच की कमान संभाली है। उन्होंने कहा: