पूरा देश आज धूमधाम से दशहरा का पर्व मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूचे राष्ट्र को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को बधाई दी। आज शाम को देश के अलग-अलग हिस्सों में रावण दहन का कार्यक्रम होगा। दशहरा पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरा देश आज धूमधाम से दशहरा का पर्व मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूचे राष्ट्र को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को बधाई दी। आज शाम को देश के अलग-अलग हिस्सों में रावण दहन का कार्यक्रम होगा। दशहरा पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। विकास पथ पर अग्रसर रहे हमारा देश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विजयादशमी के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। यह अन्याय पर न्याय की विजय का पर्व है। यह त्योहार सत्य और सदाचार के मूल्यों पर हमारे विश्वास का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हम न्याय का पक्ष लेंगे। मेरी मंगल कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे और हमारा देश सदा विकास के पथ पर अग्रसर रहे।


Source:   Dainik Jagran
October 12, 2024 10:34 UTC