जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बुराड़ी में यमुना किनारे बड़ी संख्या में मृत अवस्था में मछलियों के मिलने से हड़कंप मच गया। मछलियों के शव से निकलने वाली दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैं। इतनी संख्या में मछलियों के मरने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्रियों के कैमिकल युक्त पानी के कारण मछलियों की मौत हुई है।बुराड़ी में यमुना घाट नंबर चार के पास पिछले तीन से दिन से बड़ी संख्या में मृत अवस्था में मछलियां पहुंच रही हैं। किसान रामकिशन ने बताया कि यमुना में जहां-जहां जल खुंबी और रूकावट है, वहां बड़ी संख्या में मछलियों के शव अटक हैं। इस कारण पूरे क्षेत्र में बदबू फैल चुकी है, लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।


Source:   Dainik Jagran
July 04, 2024 06:03 UTC