डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के हुबेई प्रांत के जियांगयांग शहर के झेंगजी कस्बे में एक पटाखा (fireworks) दुकान में बुधवार (18 फरवरी) को दोपहर में विस्फोट हो गया। इस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई है। यह विस्फोट लूनर न्यू ईयर (चीनी नव वर्ष) के उत्सव के दौरान हुआ, जिसके बाद मौके पर बचाव कार्य किया गया और आग काबू पा लिया गया है।धामाके में 12 लोगों की मौतशिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक हाल ही में देश में यह दूसरा विस्फोट हुआ है। बताया जा रहा है कि इस धमाके से 50 वर्ग मीटर ( 538 वर्ग फुट) में आग लगी थी। मौके पर राहत बचाव सेवाओं को तुरंत भेजा गया आग को स्थानीय समय के अनुसार लगभग 3.30 बजे बुझा दिया गया था। मौजूदा स्थल से 12 शव बरामत किए गए हैंअ। यह धमाका किस कारण से हुआ है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसकी गहन जांच की जा रही है।चीनी नववर्ष के दौरान हुआ धमाकागौरतलब है कि चीनी नागरिक मंगलवार (17 फरवरी) को लूनर न्यू ईयर (Lunar New Year) के दौरान आतिशबाजी कर रहे थे। इन गतिविधियों के साथ अश्ववर्ष का आगमन हुआ, जो नववर्ष चीन और कुछ अन्य पूर्वी एशियाई देशों में सबसे महत्वपूर्ण वार्षिकोत्सव है तथा इस इलाके के बाहर भी मनाया जाता है।नए साल को दक्षिण पूर्व एशियाई देश वियतनाम में इस उत्सव को टेट कहा जाता है। वहां के कई प्रांतों में आतिशबाजी के साथ-साथ गीत भी गाए जाते हैं। आतिशबाजी शुरू होते ही पुल और बड़ी-बड़ी बिल्डिंगे रोशनी से जगमगा उठती हैं और सभी गाने की धुन पर नाचने लगते हैं। वहीं, ताइवाने की राजधानी ताइपे में कल (17 फरवरी) की तड़के सुबह बाओअन मंदर में लोगों की भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। वहां लगा घंटा 108 बार बजाया गया जो एक शुभ संख्या मानी जाती है।आपको बता दें, चीन में लूनर नए साल में पटाखे का खास महत्व है। लेकिन इनके इस्तेमाल से कई हादसे भी हुए हैं। रविवार को, पूर्वी जिआंग्सू राज्य में एक पटाखों की दुकान में हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी और दो घायल हो गए थे।