Chhindwara News: चलती ट्रेन में चोरी और लूट की वारदात को अजाम देने वाली अंतर्राष्ट्रीय गैंग को जीआरपी छिंदवाड़ा ने पकड़ा। जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि भीमगढ़ कालोनी जिला सिवनी निवासी ममता साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 फरवरी को छिंदवाड़ा-नैनपुर पैसेंजर में यात्रा के दौरान ट्राली बैग से डेढ़ तोला सोना अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।बदमाशों की तलाश में जुटी जीआरपी पुलिस ने छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन में 5 संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त वारदात को कबूल किया है।कई जिलों में वारदात को दिया अंजामगिरोह के सदस्यों ने बताया कि वे इसी तरह संगठित होकर भोपाल, बीना, कानपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, नागपुर, कटनी, मैहर, रीवा, नैनपुर, सिवनी व छिंदवाड़ा में चलती ट्रेनों में चोरी, सामान की लूट कर चुके हैं।इन आरोपियों को किया गिरफ्तारजीआरपी के हत्थे चढ़े आरोपी भूरे खान (58) अलीगढ़, देवेन्द्र कुमार (38) फिरोजाबाद, प्रेमदास उर्फ प्रेमा जाटप (49) हाथरस, संत सिंह जाटव (45) आगरा, हृदेश कुमार (38) एटा निवासी को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य सरगना की तलाश जारी है।