मैच नंबर-6 • श्रीलंका 20 रन से जीता, आयरलैंड पर लगातार चौथी जीत- भास्कर न्यूज | कोलंबोटी20 वर्ल्ड कप की सह-मेजबान टीम श्रीलंका ने जीत के साथ आगाज किया है। रविवार को श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया। यह आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की लगातार चौथी जीत रही। एक समय 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम मेजबान के खिलाफ उलटफेर की ओर बढ़ रही थी। लेकिन महज 38 रन के भीतर अपने अंतिम 8 विकेट गंवाकर पूरी टीम 143 रन पर सिमट गई। वानिंदु हसरंगा और महीश तीक्ष्णा की स्पिन जोड़ी ने फिरकी का कमाल दिख