डिजिटल डेस्क,जबलपुर। इलाज के दौरान बीमा कंपनी में सारे दस्तावेज जमा करने के बाद कैशलेस का दावा बीमित करते हैं पर उन्हें बीमा कंपनी किसी भी तरह की मदद नहीं करती। ऐसी ही शिकायत लखनऊ उत्तर प्रदेश निवासी विजय चौहान ने की है। उन्होंने निवाबूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। बीमार होने पर निजी कंपनी में इलाज के लिए भर्ती होना पड़ा था। कंपनी को कैशलेस के लिए मेल किया, तो बीमा अधिकारियों ने बिना कारण बताए इसे रिजेक्ट कर दिया।बीमित ने सारे दस्तावेज दिए पर जिम्मेदार अधिकारियों ने एक नहीं सुनी। पीड़ित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद बीमा कंपनी में अस्पताल से मिले बिलों को बीमा कंपनी में सबमिट किया गया, तो बीमा अधिकारियों ने क्लेम नंबर क्रमांक 2780358 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का दावा किया था, पर उन्हें आज तक इलाज का भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। पीड़ित का आरोप है कि उनके साथ गोलमाल किया जा रहा और सुनवाई नहीं हो रही है। कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएंस्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।