Pune City News: पुणे पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले, 32 कर्मियों का एक साथ स्थानांतरण - News Summed Up

Pune City News: पुणे पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले, 32 कर्मियों का एक साथ स्थानांतरण


भास्कर न्यूज, पुणे। पुणे शहर पुलिस में एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। लोणी-कालभोर पुलिस थाना के 32 कर्मचारियों को प्रशासकीय कारणों से एक साथ स्थानांतरित करने का आदेश पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बुधवार,18 फरवरी देर रात जारी किया।अचानक इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की जगह बदलने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि कुछ लोग इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के रूप में देख रहे हैं, वहीं कई पुलिसकर्मी और नागरिक इस फैसले की वजह को लेकर उत्सुक और चिंतित हैं।बदलाव के अनुसार अधिकांश कर्मचारियों को लोहेगांव, हवाई अड्डा, चंदननगर और सिंहगड़ रोड थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष रूप से लोहेगांव और हवाई अड्डा थानों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 22 (एन) के तहत यह बदलाव किया गया है। इस आदेश के तहत 3 सहायक फौजदार, 10 पुलिस हवालदार और 19 पुलिस अमलदारों की जगह बदली गई है। इसके अलावा, पुलिस अमलदार इंद्रजीत जालिंदर डाडर को उनकी मेडिकल और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण अनुरोध पर स्थानांतरित किया गया।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि बदली किए गए कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त किया जाए। साथ ही नए स्थान पर हाजिरी देने के बाद अनुपालन रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।


Source: Dainik Bhaskar February 19, 2026 17:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */