Jabalpur News: सटोरिए विवेक खत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी - News Summed Up

Jabalpur News: सटोरिए विवेक खत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी


Jabalpur News: सटोरिए विवेक खत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारीजबलपुर में सटोरिए विवेक खत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जबलपुर में आत्‍महत्‍या का मामलाJabalpur News नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। ओमती थाना क्षेत्र में रहने वाले सटाेरिए ने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस काे मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मामले की जांच जा रही है।जानकारी के अनुसार नेपियर टाउन बारात रोड निवासी सटोरिए विवेक खत्री का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। हाल ही में विवेक खत्री जेल से छूटकर आया था।घर पर अकेला था मृतकपुलिस के अनुसार नेपियर टाउन निवासी मुरली खत्री का 35 वर्षीय बेटे विवेक खत्री की पत्नी लीशा शनिवार शाम बाजार गई थी। इस दौरान विवेक अपने कमरे में अकेला था। इस बीच ना जाने क्या हुआ कि विवेक अपने कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। स्वजन ने विवेक फंदे पर लटकते देखा तो तत्काल उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Source: Dainik Jagran May 05, 2024 11:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */