नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड स्टार्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स इस वक्त खतरे में हैं। पहले अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ, फिर अदनाना सामी का,कुछ दिन पहले अमृता राव का और अब सलमान की फिल्म ‘भारत’ के डायरेक्टर अली अब्बास जफर का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हो गया है। उनके अकाउंट से लोगों को मैसेज जा रहे हैं। जो वो नहीं भेज रहे।डायरेक्टर ने खुद एक ट्वीट के जरिए इस बात कि जानकारी दी है। अली अब्बास ने अपने ट्विटर अकाउंट एक ट्वीट किया सिसमें उन्होंने लिखा, हैक अलर्ट- मेरे ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों अकाउंट हैक हो गए हैं। लगातार मैसेज और तस्वीरें पोस्ट की जा रही है। इसकी शिकायत कर दी गई है। समस्या ठीक होने के बाद ट्वीट करूंगा। अली अब्बास सफर ने तीन फिल्मों में सलमान के साथ काम किया है सुल्तान, टाइगर जिंदा है और भारत, और ये तीनों ही फिल्म सुपरहिट रही हैं।आपको बता दें कि कुछ दिन पहले विवाह एक्ट्रेस अमृता राव का भी अकाउंट हैक हो गया था। अमृता ने बताया था कि, किसी ने उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया है। अमृता के अनुसार, एक नामी मीडिया हाऊस की तरफ से उन्हें मैसेज किया गया था जिसमें एक लिंक भी थी, लिंक पर क्लिक करते ही उनका अकाउंट हैक हो गया।Hack Alert - Both twitter and Instagram accounts got hacked , randomly sending messages and pictures . Already reported . Will tweet once it’s fixed . — ali abbas zafar (@aliabbaszafar) July 16, 2019इस घटना के संबंध में अमृता ने बताया था कि, 'एक हफ्ते पहले मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने में मुझे करीब एक हफ्ते का वक्त लग गया। मेरी सोशल मीडिया टीम ने तमाम पहलुओं की जांच के बाद ये पाया कि, एक नामी मीडिया हाउस से मुझे मैसेज आया था। मैसेज में लिखा था कि वे आर्टिकल, स्टोरी और इंटरव्यू को पब्लिश करना चाहते हैं, जिसके लिए उन्हें मेरी इजाजत चाहिए थी। जैसे ही मेरी टीम ने इस मैसेज पर क्लिक किया तो लिंक के जरिए मेरा अकाउंट हैक हो गया'।Posted By: Nazneen Ahmed
Source: Dainik Jagran July 17, 2019 07:30 UTC