शाहीन बाग में जारी प्रदर्शन पर रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए दिल्ली को ठप कर दिया गया. कानून मंत्री ने कहा कि ये विरोध CAA का विरोध नहीं है, ये नरेन्द्र मोदी जी का विरोध है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि शाहीन बाग अब एक विचार है जो देश को तोड़ने का मंच बन गया है. वहीं अदनान सामी को पद्मश्री देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए इस मामले में उसका कहना है और जहां तक दिग्विजय सिंह के सवाल उठाने का सवाल है तो वह चर्चा में बने रहना चाहते हैं. CAA को लेकर शशि थरूर का मोदी सरकार पर हमला, कहा- मोहम्मद अली जिन्ना जीत रहे हैंVIDEO: शाहीन बाग प्रदर्शन पर बोली BJP- यह CAA के खिलाफ नहीं, यह नरेंद्र मोदी जी का विरोध है
Source: NDTV January 27, 2020 07:30 UTC