खास बातें 'मोदी जी की सेना' पर घिरे CM योगी आदित्यनाथ सीएम योगी के बयान पर चुनाव आयोग ने तलब की रिपोर्ट चुनाव आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स पर लिया संज्ञानचुनाव आयोग (Election Commission) ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के 'मोदी जी की सेना' वाले बयान पर गाजियाबाद के डीएम से रिपोर्ट मांगी है. सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग ने मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट तलब की है. बता दें कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के मद्देनजर एक रैली के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सेना के लिए 'मोदी जी की सेना' शब्द का इस्तेमाल कर दिया था. हालांकि, इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी के सीएम द्वारा यह कहना कि भारतीय सेना 'मोदी की सेना' है, हैरान करने वाला है. वहीं कांग्रेस की प्रियंका चतुर्वेदी ने योगी आदित्यनाथ पर इस बयान को लेकर हमला किया है और उन्होंने उनसे माफी की मांग की है.
Source: NDTV April 01, 2019 14:02 UTC