पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन हुआ इजाफा, जानिए आज महानगरों के दाम - News Summed Up

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन हुआ इजाफा, जानिए आज महानगरों के दाम


पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन हुआ इजाफा, जानिए आज महानगरों के दामनई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को भी इजाफा हुआ है। आज के कारोबार में पेट्रोल 9 से 10 पैसे प्रति लीटर और डीजल 7 से 8 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। यह संशोधन देश के सभी प्रमुख शहरों में हुआ है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 70.63 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है, जबकि सोमवार को इसके दाम 70.53 रुपये प्रति लीटर रहे थे। वहीं दिल्ली में डीजल की कीमत 64.54 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि सोमवार को इसके दाम 64.47 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 10 पैसा महंगा होकर 76.25 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है, जबकि सोमवार को इसकी कीमत 76.15 रुपए रही थी। वहीं मुंबई में डीजल 8 पैसे महंगा होकर 67.55 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।दो अन्य महानगरों की बात करें तो चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 73.29 रुपये और 72.71 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है, जबकि डीजल क्रमश: 68.14 रुपये और 66.30 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। अगर नोएडा की बात करें तो आज यहां पर पेट्रोल 70.45 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है, जबकि सोमवार को इसकी कीमत 70.37 रुपये प्रति लीटर रही थी। वहीं यहां डीजल की कीमत 63.88 रुपये हो गई है जो कि सोमवार को 63.82 रुपये प्रति लीटर रही थी।Posted By: Praveen Dwivedi


Source: Dainik Jagran December 18, 2018 04:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */