पाक ने मार्च में एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत पर प्रतिबंध लगाया थासरकार ने संगठन के 160 मदरसे, 32 स्कूल, दो कॉलेज, चार हॉस्पिटल, 178 एंबुलेंस भी सीज की थींDainik Bhaskar Jul 17, 2019, 09:11 PM ISTइस्लामाबाद. पाकिस्तान पुलिस ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वह लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री दफ्तर के मुताबिक, सईद को गुजरांवाला से गिरफ्तार किया गया। उस पर प्रतिबंधित संगठनों के लिए फंड इकट्ठा करने का आरोप है, जो अवैध है।पाक मीडिया के मुताबिक, उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इसी साल मार्च में पाक सरकार ने एंटी-टेररिज्म एक्ट-1997 के तहत हाफिज के संगठनों जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत पर भी प्रतिबंध लगाया था।रॉयटर्स ने जमात-उद-दावा के प्रवक्ता के हवाले बताया कि सईद को काउंटर-टेररिज्म के अफसरों ने गिरफ्तार किया। किस मामले में गिरफ्तारी हुई, फिलहाल अभी साफ नहीं है। जानकारी के मुताबिक, सईद टेरर फंडिंग मामले में हिरासत में लिया गया। 3 जुलाई को हाफिज समेत जमात-उद-दावा के 13 नेताओं के खिलाफ एंटी-टेररिज्म एक्ट-1997 के तहत टेरर फंडिंग और मनी-लॉन्ड्रिंग जैसे करीब दो दर्जन मामले दर्ज किए गए थे।अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद पाक ने कार्रवाई की थीअंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद पाकिस्तान ने जमात-उद-दावा, लश्कर-ए-तैयबा और फलाह-ए-इंसानियत के खिलाफ जांच शुरू की थी। पंजाब पुलिस ने मार्च में बताया था कि सरकार ने जमात के 160 मदरसे, 32 स्कूल, दो कॉलेज, चार हॉस्पिटल, 178 एंबुलेंस और 153 डिस्पेंसरी को सीज किया था। पाक अधिकारियों ने बताया था कि जमात-उद-दावा के अंतर्गत 300 मदरसे, स्कूल, अस्पताल, एक पब्लिशिंग हाउस और एंबुलेंस सर्विस शामिल हैं।अमेरिका ने सईद को वैश्विक आतंकी घोषित कियारिपोर्ट के मुताबिक- सईद के संगठन जमात-उद-दावा को लश्कर-ए-तैयबा का मुख्य चेहरा माना जाता है। 2008 के मुंबई हमले का मास्टरमाइंड भी सईद ही है। अमेरिका ने सईद को वैश्विक आतंकी घोषित किया है। उस पर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ईनाम भी रखा गया है।
Source: Dainik Bhaskar July 17, 2019 07:28 UTC