डेढ़ साल की मासूम को हुई सेक्सुअल डिसीज; पिता भी इससे पीड़ित, AIIMS के डॉक्टर और बिहार पुलिस हैरान - News Summed Up

डेढ़ साल की मासूम को हुई सेक्सुअल डिसीज; पिता भी इससे पीड़ित, AIIMS के डॉक्टर और बिहार पुलिस हैरान


जागरण संवाददाता, बक्सर। Buxar News: बिहार के बक्सर जिले में डेढ़ साल की बच्ची के साथ एक अजीब घटना हुई है, जिसके बाद चिकित्सकों से लेकर पुलिस भी हैरत में डूबी है। दरअसल, बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर ऐसी बीमारी (यौन रोग) के निशान मिले हैं, जो अमूमन पुरुषों में होती है। इस बीमारी से ग्रसित पुरुष के संसर्ग में आने पर यह महिलाओं को होती है। यही वजह है कि इस पेचीदा मामले को लेकर पटना एम्स के डॉक्टर से लेकर पटना पुलिस तक सब हैरत में हैं। वहीं, एक खास बात यह भी सामने आई है कि बच्ची का पिता इसी बीमारी से ग्रसित है।पटना एम्स की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज मामले में AIIMS Patna की रिपोर्ट के आधार पर महिला थाना में एफआईआर की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र का है।करीब डेढ़ साल की बच्ची का शौच साफ करने के क्रम में बच्ची की मां को उसके प्राइवेट पार्ट पर कुछ दाने दिखाई पड़े थे। इन्हें देखकर मां ने बच्ची के पिता को बताया। इसके बाद माता-पिता बच्ची को लेकर स्थानीय डॉक्‍टर के पास पहुंचे।


Source: Dainik Jagran January 16, 2026 14:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */