अहोई अष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां शुरू - News Summed Up

अहोई अष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां शुरू


गंगोह क्षेत्र में अहोई अष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। बाजारों में दुकानें लगना आरंभ हो गई हैं। दीपावली से एक सप्ताह पूर्व मनाए गए जाने वाले अहोई पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं।सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह क्षेत्र में अहोई अष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। बाजारों में दुकानें लगना आरंभ हो गई हैं। दीपावली से एक सप्ताह पूर्व मनाए गए जाने वाले अहोई पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व पूरे क्षेत्र में रविवार को मनाया जाएगा।पर्व को लेकर अहोई माला में डाले जाने वाले चांदी के दानों की जगह-जगह दुकानें लग गई हैं। महिलाएं बच्चों की लंबी उम्र के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। अहोई माता के चित्रों की बिक्री भी बाजार में शुरू हो गई है। इस पर्व को मनाने के साथ ही दीपावली की तैयारियां भी शुरू हो जाती है। त्योहारों के कारण घरों में रंगाई पुताई का काम भी तेजी से शुरू हो गया है। इस वर्ष बाजार में नए-नए डिजाइनों के बिजली के सामान उपलब्ध है। कोरोना के कारण सरकार ने जारी गाइड लाइन के अनुसार ही पर्वो को मनाने की बात कही है। मंहगाई की मार का असर दीपावली पर्व पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran November 06, 2020 13:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */