MP Lok Sabha Election 2024: सरकार की कोई योजना कम नहीं होगी: मुख्यमंत्री

नवदुनिया प्रतिनिधि, गुना। प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि आज लाड़ली बहनों के खातों में पैसे डल गए हैं। खूब आनंद मनाओ। आप बिल्कुल चिंता मत करना, क्योंकि सरकार की कोई योजना कम नहीं होगी। सभी को योजनाओं के पैसे दिए जाएंगे।मुख्यमंत्री डा. यादव ने शनिवार की शाम गुना के लक्ष्मीगंज में भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पृथ्वी पर दो ग्रह हैं और दोनों की अलग-अलग भूमिका है। एक राहू और एक केतू, जिनकी वजह से ही भूकंप आदि परेशानियां होती हैं। एक छिंदवाड़ा (कमलनाथ) और एक आपके पड़ोस वाले (दिग्विजय सिंह)। सीएम ने कहा कि भगवान की दया से ज्योतिरादित्य सिंधिया इधर आ गए। मुख्यमंत्री डा. यादव ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पिछली बार अमेठी से केरल भागे थे। यदि समुद्र बीच में नहीं आता, तो राहुल कहां जाते मालूम ही नहीं पड़ता। वह तो अपनी बहन के भी नहीं हुए। केरल से भागकर बहन (प्रियंका गांधी) के क्षेत्र रायबरेली आ गए।

May 04, 2024 15:27 UTC


हिसार में जजपा-इनेलो ने कांग्रेस को फंसाया: 5.75 लाख जाट वोट बैंक में सेंध; चौटाला को भजनलाल फैमिली का फायदा, गांवों में जेपी स्ट्रॉन्ग - Hisar News

Hindi NewsLocalHaryanaHisarHisar (Haryana) Lok Sabha Election; BJP INLD JJP | Naina Sunaina Chautalaग्राउंड रिपोर्ट हिसार में जजपा-इनेलो ने कांग्रेस को फंसाया: 5.75 लाख जाट वोट बैंक में सेंध; चौटाला को भजनलाल फैमिली का फायदा, गांवों में जेपी स्ट्रॉन्गहिसार 9 घंटे पहले लेखक: चेतन सिंहकॉपी लिंकहरियाणा की हिसार सीट पर इस बार देवीलाल परिवार के तीन सदस्य अलग-अलग पार्टियों से एक दूसरे के आमने-सामने हैं। भाजपा से ताऊ देवीलाल के बेटे रणजीत चौटाला मैदान में है तो वहीं जननायक जनता पार्टी की टिकट पर पूर्व CM ओपी चौटाला की पुत्रवधू नैना चौटाला लड़ रही हैं। वहीं इंडियन नेशनल लोकदल से ओमप्रकाश चौटाला के छोटे भाई प्रताप चौटाला की पुत्रवधू सुनैना चौटाला मैदान में है।रणजीत चौटाला रिश्ते में चाचा ससुर हैं तो नैना और सुनैना

May 04, 2024 08:43 UTC


Barwani News: बड़वानी में एसडीएम रहे, उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर, दुष्कर्म के आरोप में भोपाल से गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी को दुष्कर्म के मामले में बड़वानी महिला पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। खराड़ी बड़वानी में वर्ष 2016 से एसडीएम के रूप में पदस्थ था। एक माह पूर्व ही उज्जैन ट्रांसफर हुआ था।आरोप है कि बड़वानी में पदस्थ रहने के दौरान पीड़िता से दुष्कर्म कर उसे डराता - धमकता था। पीड़िता की शिकायत पर चार दिन पूर्व 29 अप्रैल को खराड़ी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर गुरुवार रात भोपाल से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के अनुसार शुक्रवार को महिला थाने में संबंधित आरोपित अधिकारी के प्रकरण की फाइल तैयार कर पुलिस ने जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से शाम को उसे केंद्रीय जेल भेज दिया गया।पुलिस द्वारा आरोपित का मुंह ढंकते हुए बाइक पर बैठाकर केंद्रीय जेल में दाखिल करवाया गया। पुलिस के अनुसार विविध धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद से खराड़ी फरार हो गया था।

May 04, 2024 05:29 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */